Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(शनि जयंती)
  • तिथि- शुद्ध ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या
  • अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:51 एएम से दोपहर 12:45 पीएम
  • त्योहार/व्रत/मुहूर्त-शनि जयंती, वट सावित्री अमावस्या
  • राहुकाल (अशुभ)- सुबह 08:55 एएम से 10:36 एएम
webdunia

आकर्षण शक्ति बढ़ाने के लिए नवरात्रि में जपें यह मंत्र

Advertiesment
Navratri Mantra
वशीकरण एवं आकर्षण ऐसी चीजें हैं, जो हर एक व्यक्ति चाहता है। लेकिन क्या व कैसे करें, जानता नहीं। बड़ा सरल एवं सटीक उपाय है। मा‍ता दुर्गा का मंत्र जो निम्नलिखित है-


 
(1) 'ज्ञानिनामपि चेतांसि, देवी भगवती ह्री सा।
बलादाकृष्य मोहाय, महामाया प्रयच्छति।।'  
 
11,000  या सवा लाख जप कर हवन करें। नित्य एक माला जिस व्यक्ति को बुलाना या वशीकरण करना हो, उसकी मूर्ति की मन में कल्पना करें। लाल आसन, वस्त्र या पुष्प का प्रयोग करें। सरल व सटीक प्रयोग है।
 
(2) 'ॐ चामुण्डे ज्वल-ज्वल प्रज्वल-प्रज्वल स्वाहा।'
 
दस हजार जप कर जिसे आकर्षित करना है उसे देखकर मन ही मन जपें। वह आकर्षित होता है। पुरुष हो स्त्री- दोनों में समान रूप से कार्य करता है।
 
(3) दासत्व से मुक्ति हेतु श्री दुर्गासप्तशती के निम्न मंत्र का जाप करें।
 
'यो मां जयति, यो मे दर्पं व्यपोहति।
यो मे प्रतिबलो लोके स मे भर्ता भविष्यति।' 
 
(4) शत्रु नाश हेतु जपें-
 
'क्षणेन तन्महासैन्यं सुराणां तथाम्बिका
निन्ये क्षयं यथावहनिस्तृण दारूमहाययम्।'
 
या
 
'गर्ज-गर्ज क्षणं मूढ़ मधु यावत्पिबाम्यहम्।
मया त्वयि हतेऽत्रेव, गर्जिष्यन्त्याशु देवता:।।'
 
इन मंत्रों के प्रयोग में उच्चारण में सावधानी आवश्यक है। ग्रंथों तथा उत्तम उच्चस्तरीय विद्वान से मार्गदर्शन जरूर लें। नित्य प्रारंभ में संकल्प जरूर लें। हवनादि कार्य ब्राह्मण से करवाएं तथा अंत में बलि-कर्म (सात्विक) जरूर करें तभी फल की संभावना बनेगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi