Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(जया एकादशी )
  • तिथि- माघ शुक्ल एकादशी
  • शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00
  • व्रत/मुहूर्त-भीष्म, जया (अजा) एकादशी व्रत
  • राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
webdunia

अगर आप विद्यार्थी हैं तो नवदुर्गा के यह मंत्र आपके लिए हैं

Advertiesment
हमें फॉलो करें अगर आप विद्यार्थी हैं तो नवदुर्गा के यह मंत्र आपके लिए हैं
नवरात्रि : परीक्षा-इंटरव्यू में सफलता प्राप्ति के विशेष उपाय 
 
नवरात्रि के इन मं‍त्रों में से अपनी रुचि के अनुसार कोई एक मंत्र का प्रयोग करें। नवरात्र में माता सरस्वती का चित्र श्वेत वस्त्र पर स्‍थापित कर पूजन करें। नैवेद्य में दूध की बनी मिठाई का भोग लगाएं। अंत में दुर्गाजी से क्षमा-प्रार्थना व आरती करें।
 
1. 'ॐ ऐं नम:' नित्य स्फटिक की माला से 21-51-101 माला करें।
 
2. 'ॐ ऐं वद वद वाग्वादिनी स्वाहा' की जितना मन करें माला जपें।
 
3. 'ॐ ह्रीं श्रीं ऐं वाग्वादिनी भगवति अर्हन्मुख निवासिनी सरस्वति मासस्ये प्रकाश कुरु कुरु ऐं नम:' की 11 माला नित्य करें। समय प्रात: या अर्द्धरात्रि शुभ रहेगा।
 
4. 'ॐ ऐं सरस्वत्यै नम:' की 51 माला नवरात्र में नित्य करें।
 
5. 'ॐ ऐं नम: भगवति वद वद वाग्दे‍वि स्वाहा' की 51 माला नवरात्र में नित्य करें।
 
उपरोक्त प्रयोग श्रद्धा व विश्वास के साथ करें। नवरात्र के पश्चात नित्य एक माला करें।
 
इसके अलावा गणपति साधना बुद्धि तथा ज्ञान प्राप्ति के लिए सरल व उपयुक्त मानी गई है। अत: गणेशजी के मंत्र कर सकते हैं।
 
1. 'ॐ गं गणपतये नम:' की 21 माला नित्य करें। 
 
2. 'ॐ वक्रतुण्डाय हूं' की 21 माला मूंगे की नित्य करें।
 
कीलक स्तो‍त्र के निम्न मंत्र का मात्र  31 दफा जप करें। पहले गणेशजी के मंत्र की एक माला अवश्य करें।
 
'ॐ विशुद्धज्ञान देहाय त्रिवेदी दिव्य चक्षुषे।
श्रेय: प्राप्तिनिमित्ताय नम: सोमार्ध धारिणे।।'
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नवरात्रि में यह 8 प्रयोग देंगे मनचाही सफलता