Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(सप्तमी तिथि)
  • तिथि- वैशाख कृष्ण सप्तमी
  • अभिजीत मुहूर्त (सबसे शुभ)-11:47 एएम से 12:37 पीएम
  • त्योहार/व्रत/मुहूर्त- गुरु अर्जुन देव ज.
  • राहुकाल (अशुभ समय)-01:55 पीएम से 03:30 पीएम
webdunia

क्या आप जानते हैं नवरात्रि में 9 दिन के यह 9 प्रसाद?

Advertiesment
नवरात्रि
मां दुर्गा को 9 दिन विशेष प्रसाद चढ़ते हैं। हर दिन का प्रसाद/भोग निश्चित है। पुराणों के अनुसार दिन के अनुसार भोग लगाने से मां तत्काल प्रसन्न होती है। 
प्रथम नवरात्रि के दिन मां के चरणों में गाय का शुद्ध घी अर्पित करने से आरोग्य का आशीर्वाद मिलता है तथा शरीर निरोगी रहता है। 
दूसरे नवरात्रि के दिन मां को शक्कर का भोग लगाएं व घर में सभी सदस्यों को दें। इससे आयु वृद्धि होती है।
तृतीय नवरात्रि के दिन दूध या दूध से बनी मिठाई खीर का भोग मां को लगाकर ब्राह्मण को दान करें। इससे दुखों की मुक्ति होकर परम आनंद की प्राप्ति होती है। 
मां दुर्गा को चौथी नवरात्रि के दिन मालपुए का भोग लगाएं। और मंदिर के ब्राह्मण को दान दें। जिससे बुद्धि का विकास होने के साथ-साथ निर्णय शक्ति बढ़ती है। 
नवरात्रि के पांचवें दिन मां को केले का नैवैद्य चढ़ाने से शरीर स्वस्थ रहता है। 
छठवीं नवरात्रि के दिन मां को शहद का भोग लगाएं। इससे आकर्षण में प्रबल वृद्धि होगी। 
सातवें नवरात्रि पर मां को गुड़ का नैवेद्य चढ़ाने व उसे ब्राह्मण को दान करने से शोक से मुक्ति मिलती है एवं आकस्मिक आने वाले संकटों से रक्षा भी होती है। 
नवरात्रि के आठवें दिन माता रानी को नारियल का भोग लगाएं व नारियल का दान कर दें। इससे संतान संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलता है। 
नवरात्रि की नवमी के दिन तिल का भोग लगाकर ब्राह्मण को दान दें। इससे मृत्यु भय से राहत मिलेगी। साथ ही अनहोनी घटनाओं से बचाव भी होगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बुलंदी पर पहुंचना है तो नवरात्रि में फहराएं नई पताका