Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(चतुर्दशी तिथि)
  • तिथि- फाल्गुन शुक्ल चतुर्दशी
  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:11 से 12:56 तक
  • त्योहार/व्रत/मुहूर्त- होलाष्टक समाप्त
  • राहुकाल: सुबह 08:15 से 09:40 तक
webdunia

समस्त सुखों को प्राप्त‍ करना है तो नवरात्रि में स्मरण करें मां दुर्गा के ये अचूक मंत्र

Advertiesment
Shardiya Navratri mantra
नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा विशेष फलदायी है। नवरात्रि ही एक ऐसा पर्व है जिसमें माता दुर्गा, महाकाली, महालक्ष्मी और मां सरस्वती की साधना करके जीवन को सार्थक किया जा सकता है। 
 
अगर आप जीवन में भय एवं बाधाओं से परेशान है, तो यह मंत्र आपके लिए ही हैं। निम्न मंत्र के उच्चारण से जीवन भय एवं बाधारहित होकर समस्त सुखों को प्राप्त‍ करता है। 
 
मां दुर्गा के स्वरूपों का स्मरण करते हुए निम्न मंत्रों का जप नवरा‍त्रि के अलावा प्रतिदिन किया जाए तो अधिक से अधिक सफलता प्राप्त होती है। यहां पाठकों की सुविधा के ‍लिए मां दुर्गा की कृपा प्राप्ति के कुछ सरल मंत्र नीचे दिए जा रहे हैं- 
 
मां दुर्गा को प्रिय सरल मंत्र 
 
*  सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके। 
शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणि नमोऽस्तुते।।
        
* या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता, 
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।। 
 
* या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मीरूपेण संस्थिता, 
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
 
* या देवी सर्वभूतेषु तुष्टिरूपेण संस्थिता, 
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
 
* या देवी सर्वभूतेषु मातृरूपेण संस्थिता, 
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
 
* या देवी सर्वभूतेषु दयारूपेण संस्थिता, 
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
 
* या देवी सर्वभूतेषु बुद्धिरूपेण संस्थिता, 
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
 
* या देवी सर्वभूतेषु शांतिरूपेण संस्थिता, 
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

* ॐ जयन्ती मङ्गलाकाली भद्रकाली कपालिनी। 
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।
 
अधिक से अधिक नवार्ण मंत्र 'ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै' का जाप अवश्‍य करें। 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

2 अक्टूबर 2018 का राशिफल और उपाय...