Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(शारदीय नवरात्रि प्रारंभ)
  • तिथि- आश्विन शुक्ल प्रतिपदा
  • शुभ समय- 6:00 से 7:30, 12:20 से 3:30, 5:00 से 6:30 तक
  • व्रत/मुहूर्त-शारदीय नवरात्रि प्रारंभ, घटस्थापना, महाराजा अग्रसेन जयंती
  • राहुकाल-दोप. 1:30 से 3:00 बजे तक
webdunia
Advertiesment

Shardiya navratri 2024 date: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन कई शुभ योग, रात्रि को करें ये एक उपाय, मां होगी प्रसन्न

शारदीय नवरात्रि 2024: प्रथम दिन शैलपुत्री की पूजा के साथ करें रात को ये उपाय

हमें फॉलो करें shailputri mata

WD Feature Desk

, गुरुवार, 3 अक्टूबर 2024 (12:25 IST)
Shardiya navratri upay 2024: प्रतिवर्ष अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शारदीय नवरात्रि के व्रत प्रारंभ होते हैं। इस बार शारदीय नवरात्रि का पर्व 3 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक रहेगा। दुर्गा अष्टमी 11 अक्टूबर की रहेगी। नवमी 11 और 12 दोनों दिन रहेगी। दशहरा 12 अक्टूबर को मनाया जाएगा। प्रतिपदा यानी 3 अक्टूबर 2024 को माता शैलीपुत्री की पूजा होगी। आओ जानते हैं इस दिन रात में कौनसे उपाय करें।
 
  • 3 अक्टूबर 2024 शारदीय नवरात्रि प्रारंभ
  • शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन शैलपुत्री की पूजा करें
  • शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन के उपाय
 
प्रतिमा और घटस्थापना का शुभ मुहूर्त- प्रात: 06:30 से 07:31 के बीच।
मूर्ति और घटस्थापना का अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 11:46 से 12:33 के बीच।
 
शरदीय नवरात्र‍ि घटस्थापना का शुभ मुहूर्त 2024:-
घटस्थापना मुहूर्त- प्रात: 06:15 से 07:22 के बीच।
घटस्थापना अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 11:46 से 12:33 के बीच।
शुभ चौघड़िया: प्रात: 06:15 से 07:44 के बीच।
लाभ चौघड़िया: दोपहर 12:10 से 01:38 के बीच।
अमृत चौघड़िया: दोपहर 01:38 से 03:07 के बीच।
 
शारदीय नवरात्रि की रात को करें ये उपाय:-
  • इस दिन माता शैलीपुत्री की की पूजा करते हैं। नग्न पैर दुर्गा के मंदिर जाएं। 
  • मंदिर में दुर्गा चालीसा और दुर्गा सप्तसती का पाठ करें। 
  • माता के मं‍त्र का जप करें- ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डाय विच्चे ॐ शैलपुत्री देव्यै नम:। या मंत्र- ॐ शं शैलपुत्री देव्यै: नम:। 
  • पूजा पाठ के बाद माता को लाल रंग की सामग्री भेंट करना शुभ होता है। 
  • माता का भोग- प्रतिपदा तिथि को मां शैलपुत्री को नैवेद्य के रूप में गाय का घी अर्पित करके ब्राह्मण को दान कर दें।
  • इसके साथ ही इन दिनों मखाने और सिक्के मिलाकर देवी को अर्पित करने तथा उसे गरीबों में बांट दना चाहिए।
  • माता के चरणों में घर का सोना या चांदी की कोई भी शुभ वस्तु रखकर इसकी पूजा करेंगे तो समृद्धि में वृद्धि होगी।
  • अपनी सामर्थ्य के अनुसार स्वास्तिक, दीया, गरूड़ घंटी, चांदी के पात्र, कटोरी, कमल, श्रीयंत्र, मुकुट, ॐ, श्री, हाथी, कलश, त्रिशूल आदि कुछ भी खरीद सकते हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शारदीय नवरात्रि 2024 : शारदीय नवरात्रि के खास नियम का करें पालन तभी मिलेगा व्रत का फल