Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(दशमी श्राद्ध)
  • तिथि- आश्विन कृष्ण दशमी
  • शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00 तक
  • व्रत/मुहूर्त-गुरु नानक देव पुण्य., विश्‍व पर्यटन दि., दशमी श्राद्ध
  • राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
webdunia
Advertiesment

Astrology: 18 साल बाद सूर्य, केतु और शुक्र की युति से 3 राशियों के भाग्य पलट गए हैं, होगा बम्पर लाभ

हमें फॉलो करें Astrology: 18 साल बाद सूर्य, केतु और शुक्र की युति से 3 राशियों के भाग्य पलट गए हैं, होगा बम्पर लाभ

WD Feature Desk

, सोमवार, 23 सितम्बर 2024 (13:02 IST)
Trigrahi Yoga: सूर्य ने 16 सितंबर को और शुक्र ने 18 सितंबर को कन्या राशि में प्रवेश किया जहां पर पहले ही केतु विराजमान है। इस तरह तीनों का एक ही राशि में मिलन त्रिग्रही योग बना रहे हैं। इसके युति के चलते 3 राशियों पर इसका सकारात्मक असर होगा और उनके जीवन में खुशियों का आगमन होगा। उन्हें कार्यक्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा और अचानक से बम्पर लाभ की संभावना भी प्रबल है।ALSO READ: ketu Gochar : 18 मई 2025 तक केतु के कन्या राशि में होने से होगा इन 4 राशियों को अपार लाभ
 
1. मेष राशि: आपकी राशि के लिए यह योग सबसे अधिक लाभकारी रहने वाला है। आपको आपके जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी और शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। अचानक से धन लाभ की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा हैं तो अपने उच्‍च अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ संबंध मजबूत बनेंगे। करियर में प्रगति की प्रबल संभावना है। घर परिवार की समस्याओं का भी समाधान होगा और कोई विवाद चल रहा है तो उसका निपटारा होगा। सेहत भी अच्‍छी रहेगी।
 
2. सिंह राशि : आपकी राशि के लिए यह युति अचानक से धनलाभ कराएगी, क्योंकि इसकी प्रबल संभावना है। लंबे समय से अटके कार्य पूर्ण होंगे। आपकी चिंताओं का समाधान होगा। कारोबारी हैं तो व्यापार का विस्तार होगा। मोटा मुनाफा कमाने का योग बन रहा है। परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मजबूत होंगे। भूमि, भवन या वाहन आदि खरीद सकते हैं। नौकरीपेशा को पदोन्नति मिलने की संभावना है।ALSO READ: Shani Gochar : क्रूर ग्रह शनि करेंगे शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश, 4 राशियों की बदल जाएगी किस्मत
 
3. कन्‍या राशि : आपकी राशि के लिए यह त्रिग्रही युति अत्‍यंत शुभ साबित होने वाली है। इसके परिणाम स्वरूप आप बेरोजगार हैं तो रोजागार मिलेगा। नौकरीपेशा हैं तो वेतनवृद्धि के योग हैं। जिन समस्‍याओं का सामना करना पड़ रहा है, उससे छुटकारा मिलेगा। आर्थिक तंगी दूर होगी और अटके सभी कार्य धीरे-धीरे पूर्ण होंने लगेंगे। धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने के कारण समाज में मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। ALSO READ: Guru Gochar : 12 साल बाद गुरु करेंगे बुध की राशि में गोचर, इन राशियों का गोल्डन टाइम होगा शुरू

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Shardiya navratri 2024: शारदीय नवरात्रि का इतिहास, कैसे शुरुआत हुई इस उत्सव की?