Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विस चुनाव राहुल बनाम मोदी नहीं-कांग्रेस

Advertiesment
हमें फॉलो करें विधानसभा चुनाव 2013
नई दिल्ली , रविवार, 8 दिसंबर 2013 (17:20 IST)
FILE
नई दिल्ली। कांग्रेस ने 4 राज्यों के विधानसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद अपने उपाध्यक्ष राहुल गांधी का बचाव करते हुए रविवार को कहा कि चुनाव पार्टियों के बीच लड़े जाते हैं, व्यक्तियों के बीच नहीं और इन चुनावों को गांधी तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी के बीच मुकाबला नहीं कहा जा सकता।

कांग्रेस के महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने चुनावी नतीजों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव उम्मीदवारों के बीच व्यक्तिगत रूप से नहीं लड़े जाते। इस चुनावों को राहुल बनाम मोदी नहीं कहा जा सकता। उन्होंने कहा कि भाजपा के बिना मोदी नहीं हैं और कांग्रेस के बिना राहुल भी नहीं।

द्विवेदी ने कहा कि नतीजों ने दर्शाया है कि गुस्सा एक पार्टी के कामकाज के खिलाफ है और विकल्प चुनने में किसी तरह का जातिवाद या सांप्रदायिकता नहीं है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रमुख राजनीतिक दल लोगों की आकांक्षाओं पर खरे नहीं उतरे हैं और यह आक्रोश आम आदमी पार्टी की जीत के रूप में सामने आया है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi