Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मनसे के गुजराती विरोधी अभियान पर क्यों चुप हैं मोदी...

Advertiesment
हमें फॉलो करें नरेन्द्र मोदी
अहमदाबाद , रविवार, 11 मई 2014 (10:05 IST)
अहमदाबाद। गुजरात में विपक्षी कांग्रेस ने महाराष्ट्र में मनसे प्रमुख राज ठाकरे के गुजराती विरोधी अभियान पर नरेन्द्र मोदी की चुप्पी को लेकर सवाल किया और आरोप लगाया कि भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार सत्ता हासिल करने के लिए समझौता कर रहे हैं।
FILE

गुजरात कांग्रेस प्रमुख अर्जुन मोढवादिया ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे के महाराष्ट्र खासकर मुंबई में गुजराती विरोधी अभियान पर चुप हैं।

राज ठाकरे की गुजरात यात्रा के दौरान उन्हें राज्य सरकार द्वारा राजकीय अतिथि का दर्जा दिए जाने का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेता ने मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि गुजरातियों को भय में रखने और ‘क्षेत्रवाद’ की गंदी राजनीति वाली राज ठाकरे की गतिविधियों की निंदा करने के बदले मोदी ने उन्हें राज्य अतिथि का दर्जा दिया। यह उनकी कायरता को प्रदर्शित करता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी मनसे के गुजराती विरोधी अभियान की अनदेखी कर सत्ता के लिए समझौता कर रहे हैं। (भाषा)

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi