sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कांग्रेस ने भी दिया श्रीराम सेना को झटका!

Advertiesment
हमें फॉलो करें कांग्रेस
मंगलोर , मंगलवार, 25 मार्च 2014 (10:03 IST)
FILE
मंगलोर। प्रमोद मुतालिक की तरह ही कांग्रेस के एक घटनाक्रम में 2009 मंगलोर पब हमला कांड का आरोपी कांग्रेस में शामिल हो गया, लेकिन कुछ ही घंटों बाद पार्टी ने उसे बाहर का रास्ता भी दिखा दिया। कभी श्री राम सेना का कानूनी सलाहकार रहा यह व्यक्ति उसी मामले में आरोपी है जिसमें मुतालिक पर आरोप हैं।

कई दलों के नेता और अन्य लोग कांग्रेस में शामिल हुए जिनमें हमला कांड का 28वां आरोपी दिनकर शेट्टी भी शामिल था। लेकिन कुछ ही घंटे बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष कोदिचल इब्राहीम ने एक लाइन का बयान जारी कर 'कुछ भ्रम' होने की बात करते हुए कहा कि उसे पार्टी में शामिल नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा कि कुछ भ्रम के मद्देनजर उसे पार्टी में शामिल नहीं किया गया है। यह पूरा घटनाक्रम मुतालिक के भाजपा में शामिल होने और कुछ ही घंटे बाद बाहर का रास्ता दिखाए जाने जैसा है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi