Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कांग्रेस के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर नहीं: दिग्विजय

Advertiesment
हमें फॉलो करें दिग्विजय सिंह
, शनिवार, 10 मई 2014 (15:45 IST)
FILE
रतलाम (मप्र)। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने देश में कांग्रेस के प्रति सत्ता विरोधी लहर की बात स्वीकार की लेकिन कहा कि कांग्रेस के प्रति गुस्सा उतना नहीं है जितना विरोधियों द्वारा बताया जा रहा है।

सिंह ने शुक्रवार को यहां कहा कि कांग्रेस के प्रति जनता में शासन विरोधी गुस्सा अवश्य है, लेकिन उतना नहीं जितना बताया जा रहा है।

विभिन्न चुनावी सर्वेक्षणों के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने इन्हें असत्य करार देते हुए कहा कि सर्वे वाले केवल कुछ ही लोगों से बातें कर आकलन कर रहे हैं जबकि देश में मतदाताओं की संख्या 80 करोड से अधिक है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2004 एवं वर्ष 2009 में भी सभी चुनावी सर्वेक्षण फेल हो गए थे और इस बार भी यही होने जा रहा है।

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार एवं गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को निशाने पर लेते हुए सिंह ने कहा कि मोदी ने भाजपा एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को पूरी तरह अपने वश में कर लिया है और स्वस्थ राजनीति पर गर्व करने वाली भाजपा आज एक आदमी के पीछे होकर रह गई है तथा वह दीनदयाल उपाध्याय के एजेंडे से दूर हो गई है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने इस चुनाव को राष्ट्रपति प्रणाली की तरह लड़ा जबकि भारतीय संविधान में प्रधानमंत्री का चुनाव संसद सदस्यों द्वारा किया जाता है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi