Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जानिए किसने लिखा अच्छे दिन आने वाले हैं

Advertiesment
हमें फॉलो करें नरेंद्र मोदी
WD
नरेंद्र मोदी के चुनाव प्रचार से संबंधित गीत आजकल जनता की जुबान पर हैं। लेकिन यह शायद बहुत कम लोगों को पता होगा कि इन गीतों को किसने रचना की, किसने स्वर दिया और किसने संगीतबद्ध किया।

इन दिनों सबसे ज्यादा जो गीत गाया जा रहा है, वह है अच्छे दिन आने वाले हैं। इससे संबंद्धित विज्ञापन भी काफी पसंद किया जा रहा है। जोक्स भी बने हैं, जिनका आनंद हर वर्ग ले रहा है। मोदी आने वाले हैं.... अच्छे दिन आने वाले हैं- इस गीत के रचनाकार हैं अबीर वाजपेयी। संगीत भी उन्होंने ही दिया है, जबकि स्वर उदित नारायण का है।

एक और गीत जो काफी हिट हो रहा है वह हैः मैं देश नहीं मिटने दूंगा। इसे स्वर दिया है सुखविंदर सिंह और स्वयं नरेंद्र मोदी ने। गीतकार प्रसून जोशी द्वारा रचित इस गीत के संगीतकार हैं आदेश श्रीवास्तव।

तीसरा गीत हैः मैं कमल खिलाने आया हूँ। इस गीत को भी अबीर वाजपेयी ने ही लिखा और संगीतबद्ध किया है, जबकि स्वर प्रभाकर तिवारी और प्रवेश मलिक का है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi