Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तिरुपति बालाजी की शरण में मोदी

Advertiesment
हमें फॉलो करें तिरुपति बालाजी
तिरुमाला , गुरुवार, 1 मई 2014 (12:37 IST)
FILE
तिरुमाला। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी ने तेलुगुदेशम पार्टी (तेदेपा) अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू और जनसेना पार्टी के संस्थापक एवं अभिनेता पवन कल्याण के साथ गुरुवार सुबह विश्वप्रसिद्ध तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर स्वामी की पूजा-अर्चना की।

भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मोदी ने भाजपा के सहयोगी दलों तेदेपा और जनसेना पार्टी के नेताओं के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के अधिकारियों ने दर्शन के बाद मोदी और नायडू को मंदिर परिसर में बने रंगनायकुल मंडप में श्रीवारि प्रसाद भेंट में दी।

इसके बाद दोनों नेता श्रीकालहस्ती मंदिर के दर्शन करेंगे और फिर चुनावी रैली को संबोधित करने निकलेंगे। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi