Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रियंका ने ईरानी के बारे में सवाल पर पूछा ‘कौन’?

Advertiesment
हमें फॉलो करें प्रियंका गांधी
, सोमवार, 5 मई 2014 (08:24 IST)
FILE
अमेठी। अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ रही भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी द्वारा कांग्रेस के खिलाफ किए जा रहे हमले के बारे में सवाल किये जाने पर मुस्कुराती हुयी प्रियंका गांधी ने पूछा.. कौन?

राहुल के साथ प्रभावी 'रोड शो' करने वाली प्रियंका ने मीडिया के एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया। एक मौके पर अपने वाहन में बैठी प्रियंका से ईरानी के हमले के बारे में संवाददाता का सवाल पूरा होने से पहले ही उन्होंने पूछा ‘कौन’? जब संवाददाता ने फिर से दोहराया कि ‘स्मृति ईरानी’ तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, ‘ओह’।

प्रियंका की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर ईरानी ने पूछा, अगर आप परिवार के सदस्यों द्वारा अंजाम दिए गए घोटाले को भूल गए हों तो मेरा नाम आपको क्यों याद आएगा। प्रियंका और राहुल की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस के समर्थक यहां मौजूद थे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi