Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मोदी के पुत्री कहने पर क्‍या बोलीं प्रियंका...

Advertiesment
हमें फॉलो करें लोकसभा चुनाव 2014
अमेठी (नई दिल्ली) , गुरुवार, 1 मई 2014 (21:46 IST)
FILE
अमेठी (नई दिल्ली)। नरेन्द्र मोदी को दिए दो टूक जवाब में प्रियंका गांधी ने गुरुवार को कहा, मैं राजीव गांधी की बेटी हूं। इससे पहले मोदी ने कहा था कि वे उन्हें अपनी पुत्री के समान समझते हैं।

अमेठी में पिछले कुछ दिनों से चुनाव प्रचार कर रहीं प्रियंका से जब भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के बयान के बारे पूछा तो उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। मोदी ने कहा था कि प्रियंका उनके लिए पुत्री के समान हैं। प्रियंका के भाई राहुल गांधी उत्तरप्रदेश से कांग्रेस उम्मीदवार हैं।

प्रियंका ने कहा, मैं राजीव गांधी की बेटी हूं। प्रियंका वाहन से जाते समय रास्ते में अपने समर्थकों से मिलने के लिए रूकी थीं। शुरू में उन्होंने सवालों के जवाब नहीं दिए, लेकिन बाद में वे वाहन से बाहर आ गईं और सवाल का जवाब देते समय उनकी मुखमुद्रा पर कठोरता के भाव उतरे। बाद में वे अन्य किसी भी सवाल का जवाब दिए बिना चली गईं।

इसी मुद्दे पर कांग्रेस नेता एवं वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने कहा है कि वे इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं हैं कि सोनिया गांधी की पुत्री गुजरात के मुख्यमंत्री को 'पितातुल्य' मानेंगीं।

चिदंबरम ने कहा, मैं आश्वस्त नहीं हूं कि क्या प्रियंका गांधी नरेन्द्र मोदी को पितातुल्य मानकर प्रसन्न हो सकेंगीं। उन्होंने यह भी कहा, मैं इस बात से प्रसन्न हूं कि नरेन्द्र मोदी प्रियंका गांधी को अपनी पुत्री के समान मानते हैं, लेकिन मैं आश्वस्त नहीं हूं कि क्या वे मोदी को पितातुल्य मानकर प्रसन्न होंगी।

वित्तमंत्री ने दिल्ली में मोदी के कथित बयान को लेकर प्रश्न पूछे जाने पर यह बात कही। दूरदर्शन को दिए साक्षात्कार में गुजरात के मुख्यमंत्री ने कहा था कि वे प्रियंका को अपनी पुत्री की तरह मानते हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi