Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रमेश और माकन से प्रियंका नाराज

Advertiesment
हमें फॉलो करें प्रियंका गांधी वाड्रा
नई दिल्ली , बुधवार, 30 अप्रैल 2014 (12:20 IST)
FILE
नई दिल्ली। दोनों के लिए ही प्रियंका गांधी वाड्रा की नाराजगी कोई अच्छी खबर नहीं हो सकती है, लेकिन कांग्रेस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि प्रियंका पार्टी के जन सम्पर्क और संचार विभाग के प्रभारियों क्रमश: जयराम रमेश और अजय माकन से खासी नाराज हैं।

पार्टी के बहुत से नेताओं का मानना है कि कांग्रेस को एक चतुराईपूर्ण और जीवंत प्रचार से बहुत लाभ हो सकता था लेकिन रमेश ने एक ऐसा निस्तेज, मुरझाया प्रचार अभियान चलाया जिसमें जोश का भारी अभाव था। अजय माकन भी प्रियंका की नाराजगी का शिकार हो सकते हैं। वे पार्टी के संचार विभाग के पभारी हैं।

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि माकन के कामकाज से भी प्रियंका खुश नहीं हैं और इसका नतीजा यह भी हो सकता है कि उन्हें फिर से दिल्ली की राजनीति में वापस भेजा जा सकता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi