sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राजग को 280 से अधिक सीटें मिलेंगी : माथुर

Advertiesment
हमें फॉलो करें लोकसभा चुनाव 2014
जयपुर , शनिवार, 3 मई 2014 (17:28 IST)
FILE
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और गुजरात के चुनाव प्रभारी ओम प्रकाश माथुर ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को 230 और राजग को 280 से अधिक सीटें मिलने का दावा करते हुए कहा है कि नरेन्द्र मोदी ही अगले प्रधानमंत्री होंगे।

माथुर ने शनिवार को यहां कहा कि देश में नरेन्द्र मोदी के पक्ष में जबरदस्त लहर है। भाजपा को 230 और राजग को 280 से अधिक सीटें मिलेंगी।

उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी ही अगले प्रधानमंत्री होंगे। मोदी को समर्थन नहीं मिलने पर राजनाथ सिंह के प्रधानमंत्री बनने की अटकलों को मीडिया की उपज बताते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह इस बारे में पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं। इसके बाद कहने को कुछ नहीं बचता है।

माथुर ने कहा कि कांग्रेस हताश और कुंठित होने के कारण भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी पर महिला की जासूसी के आरोप लगा रही है।

उन्होंने कहा कि वे (मोदी) इस बारे में पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं। महिला और महिला के परिजनों का भी बयान आ चुका है, लेकिन कांग्रेस हताशा और कुंठा की स्थिति में होने के कारण ऐसे मामले उठा रही है।

उन्होंने राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को केंद्र में भाजपा की सरकार में दायित्व देने पर प्रदेश की राजनीतिक परिस्थिति के बारे में पूछे जाने पर कहा कि यह काल्पनिक प्रश्न है, फिर भी केंद्रीय पार्टी नेतृत्व इस बारे में तय करेगा।

उन्होंने कहा कि राजे को प्रदेश में अभी काफी काम करना है। पिछले कार्यकाल में भी उन्होंने बहुत काम किए थे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi