Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, पुलिस ने भांजी लाठियां

Advertiesment
हमें फॉलो करें सपा
लखनऊ , रविवार, 4 मई 2014 (14:06 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के इलाहाबाद शहर में समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हुए संघर्ष को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ीं। संघर्ष में 12 लोगों के घायल होने की सूचना है। दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।

पुलिस ने बताया कि इलाहाबाद के मुट्ठीगंज क्षेत्र में सपा प्रत्याशी रेवतीरमण सिंह और कांग्रेस उम्मीदवार नंदगोपाल नंदी के समर्थक शनिवार देर शाम प्रचार के दौरान आमने-सामने आ गए। दोनों के समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। एक-दूसरे पर पथराव किया।

दोनों को काबू में करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया जिसमें कई लोग घायल हो गए। कांग्रेस उम्मीदवार ने आरोप लगाया कि पुलिस समाजवादी पार्टी के दबाव में काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी और सपा उम्मीदवार ने जो चाहा, पुलिस ने वही किया। इलाहाबाद में 7 मई को मतदान है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi