Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हमारे पास पैसा नहीं, सिर्फ मंच था : अरविंद केजरीवाल

हमें फॉलो करें हमारे पास पैसा नहीं, सिर्फ मंच था : अरविंद केजरीवाल
नई दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी के गिरते ग्राफ और खराब प्रदर्शन पर पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी ने अच्छी शुरुआत की है।

FILE

साथ ही उन्होंने माना कि आप राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर सकती थी। दिल्ली में छह महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव में आप दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी।

उन्होंने कहा, यह हमारा पहला (आम) चुनाव था। यह अच्छी शुरुआत है। हालांकि हम दिल्ली के परिणामों को लेकर थोड़ा परेशान हैं। हम राष्ट्रीय राजधानी में अच्छा कर सकते थे। उनसे पूछा गया कि आप को कुछ खास सीटों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए था। इस पर केजरीवाल ने कहा, मेरा हमेशा से कहना रहा है कि यह लोगों का चुनाव है और हमारे पास धन नहीं था। हम सिर्फ लोगों को मंच दे रहे थे।

उन्होंने कहा, हम पंजाब के परिणामों को लेकर हैरान हैं, जबकि दिल्ली के परिणामों से हमें झटका लगा है। हम अगले तीन-चार दिनों में परिणामों पर चर्चा करने के लिए बैठक करेंगे। लोकतंत्र में लोगों का फैसला सर्वोपरि है और हम इसे स्वीकार करते हैं। मैं लोगों के प्यार और सम्मान के लिए आभारी हूं। गौरतलब है कि 'आप' ने 443 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। (भाषा)

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi