Non Veg Food %e0%a4%85%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%be %e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%9f 109052300052_1.htm

suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अंडा मीट

Advertiesment
अंडा
ND

सामग्री :
250 ग्राम कटा हुआ मीट या कीमा, 4 अंडे, 2 प्‍याज, 3 लहसुन की कलि‍याँ, 1 टमाटर, 1 इंच अदरक, 1 चम्‍मच हल्‍दी पावडर, 1 चम्‍मच धनि‍या पावडर, 1 चम्‍मच लाल मि‍र्च पावडर, 2 चम्‍मच घी या मक्‍खन, स्‍वाद अनुसार नमक।

वि‍धि ‍:
प्‍याज, टमाटर, अदरक और लहसुन को काटकर रख लें। अब तवे पर तेल को तेज गरम करें और उसमें प्‍याज, अदरक और लहसुन डालें व हल्‍का गुलाबी होने तक भूनें।

इसमें कीमा, हल्‍दी, मि‍र्च, धनि‍या और घी डालें और पकने दें। पानी सूख जाने पर इसमें टमाटर और अंडा फोड़कर डालें। अब इसे बि‍ना हि‍लाए पकाएँ ताकि‍ मीट पर अंडे की एक परत तैयार हो जाए। अब इसे गरम-गरम रोटी या डोसे का साथ परोसें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi