सामग्री :
3 अंडे, 30 ग्राम जिलेटिन, 140 मिली नींबू का रस, नींबू की 1 फाँक, 175 ग्राम शक्कर, 400 मिली पानी।
विधि :
अंडों को फोड़ लें। एक बर्तन में अंडे को जिलेटिन, नींबू रस, शक्कर और पानी के साथ मिलाएँ और मिश्रण को 5 मिनट के लिए रख दें। अब इसे धीमी आँच पर रखकर फेंटे।
इसे उबलने न दें क्योंकि हो सकता है कि उबलने से अंडा जम जाए। ठंडा होने दें और नीबू की फाँक से सजाकर परोसें।