Non Veg Food %e0%a4%8f%e0%a4%97 %e0%a4%ac%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%9c%e0%a5%80 108042400011_1.htm

Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एग बुरजी

Advertiesment
एग बुरजी
- माधुरी टोपीवाला
ND

सामग्री :
4 अंडे, 1 प्याज, 1 टमाटर, 4 हरी मिर्च बारीक कटी, 1/2 चम्मच धनिया पावडर, 1/2 चम्मच जीरा, 3 चम्मच तेल, चुटकीभर हल्दी, नमक स्वादानुसार, 1 चम्मच बारीक कटा धनिया नमक।
  सर्वप्रथम 2 अंडों को उबालें और किसकर रख लें। प्याज, टमाटर, हरी मिर्च को बारीक काटकर रख लें। तेल गरम करके जीरे का बघार करें और उसमें हरी मिर्च, प्याज को लाल होने तक सेंकें, अब टमाटर डालें और पानी सूखने तक सेकें।      

विधि :

दो अंडे फोड़कर तैयार मसाले में डालें और 1 मिनट बाद किसा हुआ अंडा और कटा धनिया मिलाकर हिलाएँ।

अच्छा पक जाने पर उतार लें और गरमा-गरम रोटी के साथ खाएँ या चाहे तो बन के साथ बरगर जैसा बनाकर खाएँ।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi