Non Veg Food %e0%a4%8f%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%9c %e0%a4%aa%e0%a4%a8%e0%a5%80%e0%a4%b0 %e0%a4%b8%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a6 107061600021_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एग्ज-पनीर सलाद

Advertiesment
माँसाहारी व्यंजन
सामग्री :
एक सेब पतली फाँकों में कटा, चार उबले अंडे, 1 कप खीरा गोल स्लाइस कटा हुआ, एक कप पनीर बारीक कटा, आध कप लाल मूली गोलकार कटी, 2-3 चम्मच सिरका, शक्कर दो छोटी चम्मच, नमक व काली मिर्च स्वादानुसार, आधा कप हरा प्याज (डंडी सहित)।

विधि :
सर्वप्रथम एक बड़ी गोलाकार प्लेट में सेब, खीरा, पनीर, मूली सभी को अच्छी तरह से सजाएँ। अब उबले अंडे के चार टुकड़े करके सलाद में अपने हिसाब से सजा दें। शकर-सिरका, नमक व काली मिर्च अच्छी तरह मिलाकर अलग रख लें।

सलाद के ऊपर कटी हरी प्याज सजा दें व तैयार किया मसाला पूरे सलाद पर फैलाकर डालें। अब तैयार शाही एग्ज पनीर सलाद सर्व करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi