Non Veg Food %e0%a4%95%e0%a5%80%e0%a4%ae%e0%a4%be %e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%b8%e0%a4%be 107080200010_1.htm

shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कीमा समोसा

Advertiesment
माँसाहारी व्यंजन
NDND
सामग्री : मैदा 200 ग्राम, 250 ग्राम कीमा, 2 प्याज बारीक कटे, 2 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, 1 चम्मच धनिया पावडर, 1 चम्मच खसखस, 2 चम्मच नींबू का रस, 1 चम्मच गरम मसाला, 1/2 चम्मच हल्दी पावडर, 50 ग्राम हरा धनिया, तेल तलने के लिए, नमक स्वादानुसार।

विधि :
पहले कड़ाही में तीन चम्मच तेल गर्म करके बारीक कटे प्याज डालिए, प्याज ब्राउन होने के बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट व सारे मसाले, नमक डालकर अच्छी तरह सेंक कर उसमें कीमा मिक्स करके ढँक दें। करीब 20 मिनिट तक कीमा पका लें और उसका पानी अच्छी तरह सूख जाने के बाद आँच से उतार लें। हरा धनिया डालकर हिला दीजिए।

मसाला ठंडा करके उसके आवश्यकतानुसार गोले बना लें। मैदे में चुटकी भर नमक और दो चम्मच तेल डाल कर गूँथ लीजिए। मैदे की पतली रोटी बनाकर बीच में से दो भाग कर लें। समोसे का आकार देकर तैयार गोले उसमें भर दें। अब गरम तेल में तल लें। गरमा-गरम कीमे के समोसे टमाटर सॉस या चटनी के साथ परोसें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi