Non Veg Food %e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e2%80%8d%e0%a4%af%e0%a4%be %e0%a4%ae%e0%a4%9f%e0%a4%a8 109061200063_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

केसरि‍या मटन

Advertiesment
माँसाहारी व्यंजन
सामग्री :
1 कि‍लो मटन, 1 तेजपान, 6 इलायची, 2 ग्राम केसर, 1 चम्‍मच दालचीनी, 8 लौंग, आधा चम्‍मच काली मि‍र्च, आधा कप दही, 3 चम्‍मच अदरक का पेस्‍ट, 3 चम्‍मच हरी मि‍र्च का पेस्‍ट, 3 चम्‍मच लहसुन का पेस्‍ट, 5 कप तेल, नमक स्‍वाद अनुसार, 1 उबला हुआ अंडा, थोड़ा-सा पुदीना।

वि‍धि‍ :
कड़ाही में तेल गरम करें और इलायची, लौंग, दालचीनी और तेजपान को हल्‍का ब्राउन होने तक भूनें। इसमें अदरक, लहसुन और हरी मि‍र्च का पेस्‍ट डालें और कुछ देर तक भूनें। फि‍र इसमें दही डालकर मटन के टुकड़े डाल दें।

अब इसे काँच की प्‍लेट में डालकर, ऊपर से ढक्‍कन रखकर 10 मि‍नट के लिए माइक्रोवेव में रख दें। अवन से नि‍काल कर 5 मि‍नट रखें और इसमें नमक, काली मि‍र्च और केसर डालकर फि‍र से 4 मि‍नट के लि‍ए माइक्रोवेव करें। अब इसे नि‍कालें और उबले अंडे और पुदीने से सजाकर परोसें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi