Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गोश्त-पूरी पुलाव

Advertiesment
हमें फॉलो करें खाना खजाना
ND

सामग्री :
1/2 किलो बासमती चावल, 1/2 किलो गोश्त, 125 ग्राम मैदा, 1 अंडा, 15 ग्राम तेल, 5 कालीमिर्च, 5 इलायची, 5 लौंग, थोड़ी कटी हरी मिर्च, 15 ग्राम लहसुन, 15 ग्राम अदरक, 15 ग्राम साबुत धनिया, 125 ग्राम प्याज, नमक स्वादानुसार।

विधि :
बासमती चावल को आधे घंटे तक पानी में भिगोएँ। लहसुन, अदरक, प्याज, इलायची, लौंग, कालीमिर्च और धनिया को पीसकर पेस्ट तैयार करें। अब पेस्ट में थोड़ा पानी डालकर उबालें। इसमें थोड़ा-सा नमक व कटी हुई हरी मिर्च डालें।

भीगे चावल का पानी निथार कर इसे अलग से उबाल लें। जब गोश्त उबल जाए तब उसमें चावल डालें। थोड़ा-सा पानी और डालकर उसे उबालें। अब हांडी के नीचे थोड़ा-सा पका हुआ मटन डालें, उसके ऊपर चावल डालें। फिर इसके ऊपर मैदे की पूरी सजाएँ। अब बचा हुआ मटन डालें।

फिर एक परत चावल की और लगाएँ। हांडी को दम लगाकर 15 मिनट धीमी आँच पर पकाएँ। बाद में ऊपर से थोड़ा-सा केवड़ा और केसर डालें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi