Non Veg Food %e0%a4%97%e0%a5%8b%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%a4 %e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a5 %e0%a4%aa%e0%a4%aa%e0%a5%88%e0%a4%af%e0%a4%be 109022600041_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गोश्त विथ पपैया

Advertiesment
गोश्त विथ पपैया
ND

सामग्री :
250 ग्राम हडडी रहित मटन, छोटे आकार का कच्चा पपीता, 50 ग्राम आलू, आधा चम्मच बारीक कटी हुई लहसुन, आधा चम्मच हरी मिर्च का पेस्ट, चौथाई चम्मच लाल मिर्च का, चौथाई चम्मच गरम मसाला, आधा चम्मच धनिया, चुटकी भर हल्दी, 50 ग्राम तेल, 5 मिली. सिरका, एक शीट जिलेटिन पेपर, चिकनाई के लिए थोड़ा सा तेल, एक अंडा फेंटा हुआ, 50 ग्राम कटे टमाटर तथा नमक स्वादानुसार।

विधि :
कच्चे पपीते का दूध निकालकर एक तरफ रख दें। मटन को इस दूध में अच्छी तरह से मिला लें। आलू, लहसुन, हरी तथा लाल मिर्च, गरम मसाला, धनिया तथा हल्दी, तेल तथा सिरका इसमें मिलाएँ तथा कुछ देर के लिए रख दें।

दो जैली के साँचे लें इसमें जिलेटिन पेपर लगाएँ। पेपर पर थोड़ा सा तेल लगा दें। मसाले लगे मटन में फेंटे हुए अंडे का आधा भाग मिलाएँ। अब दोनों साँचों में मटन को बाँटकर भर दें। इन पर टमाटर के टुकड़े रखें तथा फेंटे गए अंडे का आधा भाग डालें।

इन साँचों को ओवन में रखें। पकने तक इसे रखा रहने दें। जब ऊपर रखे अंडे का मिश्रण भी पक जाए तब जिलेटिन पेपर सहित सर्विंग डिश में डालें और गर्मागर्म जायका लें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi