Non Veg Food %e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%b2 %e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b6 107111500029_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ग्रिल फिश

Advertiesment
ग्रिल फिश
ND

सामग्री :
500 ग्राम सोल फिश, 2 अंडा, 80 ग्राम मैदा, 15 ग्राम मस्टर्ड पावडर, 50 ग्राम तेल, 100 ग्राम शिमला मिर्च, 100 ग्राम प्याज, 80 ग्राम बींस, 2 नींबू, 50 ग्राम मक्खन, नमक व व्हाइट पेपर स्वादानुसार।

विधिः
सबसे पहले सोल फिश को धोकर साफ करें। फिर फिश को स्लाइस में काटें। अब एक बरतन में अंडा तोड़ कर फेंट लें तथा उसमें नमक, व्हाइट पेपर, मस्टर्ड पावडर और नींबू डालें फिर फिश के स्लाइस इसमें मिला लें। शिमला मिर्च, बींस, प्याज को भी धोकर काट लें।

अब फिश को तवा गरम करके हलके तेल के साथ पकाएँ। बाकी सभी सब्जियों को भी एक पैन में रोस्ट कर लें। मक्खन को पैन में पिघलाकर नींबू निचोड़कर हलका गरम करें। फिर नमक व व्हाइट पेपर डालें। अब ग्रिल की हुई फिश को प्लेट में डालें और उसके ऊपर लैमन बटर सॉस डालें तथा रोस्ट वेजिटेबल के साथ परोसें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi