Non Veg Food %e0%a4%9a%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%a8 %e0%a4%b8%e0%a5%82%e0%a4%aa 107112900034_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चिकन सूप

Advertiesment
चिकन सूप माँसाहारी व्यंजन
WD

सामग्री :
चिकन 200 ग्राम, पाव टुकड़ा अदरक, 2-3 कली लहसुन, काली मिर्च, कॉर्न फ्लोर 3 चम्मच, एक अंडा, पाव चम्मच सिरका, चिली सॉस, नमक आवश्यकतानुसार।

विधि :
पहले अदरक-लहसुन का पेस्ट बना लें। अब प्रेशर कुकर में चिकन और पेस्ट डाल दें। उसमें काली मिर्च भी मिला दें। इसको 15-20 मिनट तक पकाएँ। बाद में सारी हड्डियों को निकाल दें। उबले चिकन का पानी धीमी आँच पर रखकर कॉर्न फ्लोर घोल कर उसमें डाल दें। थोड़ा गाढ़ा होने पर उपरोक्त सामग्री डाल दें।

चिकन के छोटे-छोटे पीस करके डाल दें। एक अंडा फोड़ कर डालें और 15-20 मिनट तक पकाएँ। अब गैस बंद करके इसमें सिरका और चिली सॉस डालें। व ‍गरमा-गरम टेस्टी चिकन सूप सर्व करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi