Non Veg Food %e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e2%80%8d%e0%a4%9f%e0%a5%80 %e0%a4%b8%e0%a5%89%e0%a4%b0 %e0%a4%9a%e0%a4%bf%e2%80%8d%e0%a4%95%e0%a4%a8 109120800075_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

टेस्‍टी सॉर चि‍कन

Advertiesment
टेस्टी सॉर चिकन
ND

सामग्री :
1 कि‍लो चि‍कन, 1 चम्‍मच मैथीदाना, 1 चम्‍मच राई, 1 चम्‍मच सौंफ, 1 चम्‍मच जीरा, 1 चम्‍मच लाल मि‍र्च पावडर, 1 चम्‍मच हल्‍दी पावडर, 1 चम्‍मच प्‍याज के बीज, 2 सूखी लाल मि‍र्च, 2 बड़ी प्‍याज की स्‍लाइस, 2 चम्‍मच लहसुन का पेस्‍ट, 1 चम्‍मच अदरक का पेस्‍ट, 1 कप टमाटर की प्‍यूरी, 1 नींबू का रस, आधा कप पानी, स्‍वाद अनुसार नमक।

वि‍धि ‍:
एक कड़ाही में तेल गरम करें और मैथीदाना, राई, सौंफ, जीरा, सूखी लाल मि‍र्च व प्‍याज के बीज डालें। अब इसमें प्‍याज डालकर फ्राय करें। अब इसे एक बाउल में नि‍काल लें।

उसी कड़ाही में अदरक व लहसुन का पेस्‍ट, हल्‍दी पावडर, लाल मि‍र्च पावडर और नमक डालकर हि‍लाएँ। अब इसमें चि‍कन के टुकड़े डालकर 2 मिनट तक फ्राय करें। पानी डालकर ढँक दें और पकने तक उबालें। टमाटर की प्‍यूरी डालें और तेज आँच पर कुछ सेकंड तक पकाएँ। अब इसमें फ्राय कि‍ए गए प्‍याज के स्‍लाइस डाल दें और ऊपर से नमक छि‍ड़क दें। 2 मि‍नट तक तेज आँच पर फि‍र से पकाएँ और नींबू का रस डालकर गरम परोसें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi