Non Veg Food %e0%a4%a4%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a4%be 109041600037_1.htm

suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तैंपूरा

Advertiesment
तैंपूरा
ND

सामग्री :
1.6 किलोग्राम प्रौंस (मध्यम आकार के), 240 ग्राम बेकती (मछली), 1 प्याला मैदा, 4 अंडे, 60 ग्राम शकरकंदी, 120 ग्राम लाल कद्दू, 2 शिमला मिर्च, 1/2 बैंगन, 6-7 भिंडी, 200 मि.ली. तेल, 80 मि.ली. शोयू, 40 मि.ली. शिन मेरीन (राइस वाइन), 40 ग्राम अदरक कसा, 120 ग्राम मूली कसी, 8 ग्राम वाफू दाशी, 40 मि.ली. रियोरी सू (राइस वाइन), 2 ग्राम एम.एस.जी., 1 छोटा चम्मच दाशी कोन्बू (समुद्री घास)।

विधि :
प्रौंस को छीलकर साफ कर लें। पूँछ का भाग लगा रहने दें। बोडी पर कट लगाएँ व दबाएँ। मछली को 3 इंच लंबे व 2 सेंटीमीटर मोटे स्लाइसों में काटें। शकरकंदी, कद्दू, शिमला मिर्च व बैंगन को भी स्लाइसों में काटें।

भिंडी का ऊपरी भाग काट लें। शोयू, शिन मेरीन, वाफू दाशी, रियोरी सू, एम.एस.जी., दाशी कोन्बू और 240 मिलीलीटर पानी को मिलाकर उबालें।

150 ग्राम मैदा, अंडे और 300 मिलीलीटर पानी मिलाकर बैटर बनाएँ। एक वोक में तेल गरम करें। 50 ग्राम सूखे मैदे में प्रौंस, फिश व सब्जियों को रोल करें। तैयार बैटर में डिप करके गरम तेल में तल लें।

कसे अदरक व मूली को सत वाली सॉस के साथ गरम-गरम परोसें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi