Non Veg Food %e0%a4%a6%e0%a4%ae %e0%a4%ae%e0%a4%9f%e0%a4%a8 %e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%80 107083000001_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दम मटन बिरियानी

Advertiesment
माँसाहारी व्यंजन
NDND
सामग्री : 1 किलो मैरिनेट किया और पकाया हुआ गोश्त, 500 ग्राम बासमती चावल 1 सीटी होने तक पकाया हुआ, 250 ग्राम घी, 2/3 प्याला प्याज भूना हुआ, 2 छोटे चम्मच लौंग, दालचीनी व कालीमिर्च पावडर, 2 छोटे चम्मच गरम मसाला, 2 छोटे चम्मच लाल मिर्च पावडर, 1/2 प्याला लहसुन, अदरक व हरी धनिया का पेस्ट, पुदीना, हरी धनिया कटा, 1/2 प्याला काजू के टुकड़े।

विधि :
एक बर्तन में 2 बड़े चम्मच घी गरम करके उसमें गोश्त, 250 ग्राम घी, लौंग, दालचीनी व कालीमिर्च पावडर, 1 छोटा चम्मच गरम मसाला, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर, अदरक-लहसुन का पेस्ट व स्वादानुसार नमक डालकर 5 से 7 मिनट तक पकाएँ।

एक मोटे पेंदे के पतीले में 2 या 3 बड़े चम्मच घी डालकर उस पर सफेद चावल की 1 इंच तक मोटी तह फैलाएँ। उस पर मटन मिश्रण का 1 हिस्सा फैलाएँ।

इस तरह पूरा मिश्रण और चावल एक के ऊपर एक रखें। अब पुदीना, हरी धनिया की पतली परत रखें, बाद में 2/3 बड़ा चम्मच घी गरम करके चारों ओर फैलाएँ। उस बर्तन पर ढक्कन लगाकर आटे की मदद से चारों ओर बंद करें। धीमी आँच पर 10 से 15 मिनट तक रखें।
भाप पर बनी बिरियानी अच्छी तरह से पकती है। गरमागरम बिरियानी तैयार है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi