Non Veg Food %e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b6 %e0%a4%85%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%a8 107042000017_1.htm

Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फिश अमांडिन

Advertiesment
माँसाहारी व्यंजन
सामग्री :
8 फिलेट्स मछली (टुकड़े)। बैटर की सामग्री- 100 ग्राम मैदा, 3/4 छोटा चम्मच नमक, 1/3 चम्मच छोटा चम्मच सफेद मिर्च (पिसी), 3/4 छोटा चम्मच सरसों पावडर, 2 नींबुओं का रस, 1 अंडा, 3 बड़े चम्मच पानी, तलने के लिए पर्याप्त मात्रा में तेल, 20 ग्राम मक्खन, 20 ग्राम बादाम कतले (छिलकारहित), 120 ग्राम मैच स्टिक पोटैटो, नींबू की फाँकें सजाने के लिए।

विधि :
फिश फिलेट्स को धोकर सुखा लें। बैटर बनाने के लिए मैदा से लेकर पानी तक की सारी सामग्री को अच्छी तरह से मिला लें। फिशफिलेट्स को इस बैटर में लपेटकर 15 मिनट तक रखा रहने दें। तेल गरम कर के दोनों ओर से उलट-पलटकर फिलेट्स को सुनहरा होने तक तलें।

मक्खन गरम करें व बादाम कतलों को सुनहरा तलें। डिश में गरमगरम फिश फिलेट्स रखें व ऊपर से तले बादाम व मक्खन डालें। मैच स्टिक पोटैटो व नींबू का फाँकों के साथ परोसें।

मैच स्टिक पोटैट
आलुओं को छीलकर माचिस की तीलियों की तरह काटकर धो लें। हलके गरम तेल में 2-3 मिनट तक तलकर बाहर निकाल लें। दोबारा तेज गरम तेल में तलकर करारे कर लें व बाहर निकाल कर किचन पेपर पर रखें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi