Non Veg Food %e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b6 %e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a5%82 %e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a4%ae%e0%a4%be 109050500040_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फिश काजू कोरमा

Advertiesment
माँसाहारी व्यंजन
WDWD
सामग्री :
एक पॉपलेट फिश, 2 अंडे, दो हरी मिर्च, एक चम्मच धनिया पावडर, आधा चम्मच हल्दी पावडर, एक गाँठ अदरक, 1 लौंग, 1 इलायची, कटा हुआ प्याज, 4-5 काजू, बघारने के लिए घी, नमक स्वादानुसार।

विधि :
हरी मिर्च, कसा हुआ नारियल, धनिया पावडर, लौंग, दालचीनी, इलायची, अदरक, हल्दी को मिलाकर पेस्ट बना लें।

दो अंडों के सफेद भाग को निकालकर अलग कर लें फिर अच्छी तरह से फेंटे जब तक कि इसमें से झाग न उठने लगे। अब इसमें अंडे का सफेद भाग, नमक मिलाकर 10 मिनट तक फिर से फेंटे।

एक बर्तन में घी गर्म करें और उसमें काजू को भूरे होने तक तलें। अब इसमें कटे प्याज, पेस्ट तथा नमक डालें और 3-4 मिनट तक फ्राय करें। कटे हुए व साफ किए हुए फिश के टुकड़े डालकर ग्रेवी के गाढ़ा होने तक पकाएँ।

चावल या चपाती के साथ खाएँ।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi