Non Veg Food %e0%a4%ab%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%a1 %e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%b8%e0%a5%80 %e0%a4%ae%e0%a4%9f%e0%a4%a8 109040300037_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फ्राइड स्पाइसी मटन

Advertiesment
फ्राइड स्पाइसी मटन
ND

सामग्री :
मटन 250 ग्राम, प्‍याज 100 ग्राम, मि‍र्च पावडर 10 ग्राम, काली मि‍र्च 5 ग्राम, लहसुन 5 ग्राम, इलायची 3, आलू 100 ग्राम, धनि‍या 10 ग्राम, चक्‍के 2, जीरा 5 ग्राम, अदरक 5 ग्राम, लौंग 4, 1 चम्‍मच शकर, 2 चम्‍मच सि‍रका, तेल, स्‍वाद अनुसार नमक।

वि‍धि‍ :
प्‍याज के छि‍लके नि‍कालकर उसे छोटे टुकड़ों में काटें। इलायची, जीरा, मि‍र्च पावडर, काली मि‍र्च, चक्‍के-लौंग और धनि‍या को अलग से बर्तन में भूनें। फि‍र इस मि‍श्रण को ओखली में लहसुन के साथ पीसें और बर्तन में नि‍कालें।

अब मीट के टुकड़ों को आधे घंटे तक उबलते हुए पानी में रखें। फि‍र इसे नि‍कालकर इसमें ग्राइंड कि‍या गया मसालों का मि‍श्रण मि‍लाएँ और प्रेशर कुकर में उबालें। अब इन मीट के टुकड़ों को तवे पर तेल में तलें।

फि‍र प्‍याज और उबले हुए आलू के टुकड़े, एक चम्‍मच शकर और दो चम्‍मच सि‍रका डालकर अच्छी तरह मि‍लाएँ और गरम-गरम परोसें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi