Non Veg Food %e0%a4%ad%e0%a4%b0%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%81 %e0%a4%85%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a5%87 109062000051_1.htm

Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भरवाँ अंडे

Advertiesment
भरवाँ अंडे
ND

सामग्री :
6 कठोर अंडे, 6 छोटे आलू, 2 छोटे कटे टमाटर, 2 चम्‍मच तेल, 1 छोटा बारीक कटा प्‍याज, आधा कप नारि‍यल का बूरा, 3 लहसुन की कलि‍याँ, 2 हरी मि‍र्च, आधा इंच अदरक, आधा चम्‍मच मि‍र्च पावडर, आधा चम्‍मच हल्‍दी पावडर, 1 चम्‍मच गरम मसाला या सब्‍जी मसाला, बारीक कटा हरा धनि‍या।

वि‍धि‍ :
अंडे और आलू उबाल लें और उन्‍हें बीच से आधा काट लें। तेल गरम करके आधे प्‍याज-लहसुन को हल्‍का ब्राउन होने तक फ्राय करें। नारि‍यल को भी भून लें। हरी मि‍र्च, मि‍र्च पावडर, हल्‍दी, नारि‍यल व प्‍याज-लहसुन, नमक, गरम मसाला, अदरक और हरा धनि‍या को पीस कर पेस्‍ट बना लें। अंडो और आलुओं में यह मसाला अच्‍छी तरह से और सावधानी से भरें (जैसे आप भरवाँ बैंगन बनाते समय भरते हैं) ताकि‍ अंडे टूटे नहीं।

तेल गरम करें और बाकी बचे प्‍याज और टमाटर को 1 मि‍नट तक फ्राय करें। बाद में उसमें भरे हुए आलू, अंडे और बचा हुआ मसाला डाल दें। थोड़ा पानी डालकर पकने के लि‍ए रख दें। हरा धनि‍या डालकर गरम परोसें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi