Non Veg Food %e0%a4%ae%e0%a4%9b%e0%a4%b2%e0%a5%80 %e0%a4%96%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%ae%e0%a4%be 109041000043_1.htm

shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मछली खुरमा

Advertiesment
मछली खुरमा
ND

सामग्री:
मछली 750 ग्राम, तेल 50 ग्राम, अदरक 5 ग्राम, काली मि‍र्च पावडर 10 ग्राम, 1 कप दही, 5 लौंग, 75 ग्राम प्‍याज, लहसुन 10 ग्राम, काली मि‍र्च के बीज 10 ग्राम, धनि‍या पावडर, चक्‍के 4, इलायची 5, नमक स्‍वाद अनुसार।

वि‍धि‍:
प्‍याज और लहसुन के छि‍लके नि‍कालें, प्‍याज को कि‍स लें और लहसुन को अदरक के साथ परस लें। मछली को पत्‍थर पर रगड़कर धो लें और छोटे टुकड़ों में काट लें।

अब इन टुकड़ों पर नमक छि‍ड़ककर इन्‍हें तवे पर तेल में तल लें। ओवन में बर्तन रखकर उसमें तेल डालें और लौंग, चक्‍के, कालीमि‍र्च को अच्‍छी तरह फ्राय करें। अब इसमें लहसुन व अदरक का पेस्‍ट, धनि‍या पावडर मि‍लाएँ।

अब कि‍सा हुआ प्‍याज और दही इसमें मि‍लाएँ और अच्‍छी तरह से हि‍लाएँ। जब यह मि‍श्रण उबलने लगे तो इसमें एक के बाद एक मछली के टुकड़े डालें। मछली के नरम होने तक इसे उबालते रहें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi