Non Veg Food %e0%a4%ae%e0%a4%9f%e0%a4%a8 %e0%a4%a4%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%95%e0%a4%be 109040400048_1.htm

Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मटन तड़का

Advertiesment
मटन तड़का
ND

सामग्री:
मटन 750 ग्राम, सूखी मि‍र्च 4, लहसुन 4, गरम मसाला पावडर 1 चम्‍मच, प्‍याज 50 ग्राम, नारि‍यल आधा, धनि‍या पावडर 3 चम्‍मच, अदरक का टुकड़ा 1, कड़ी पत्ता, तेल 50 ग्राम, नमक स्‍वाद अनुसार।

वि‍धि‍:
सूखी मि‍र्च और धनि‍ये के दाने तवे पर तेल में भूनें। नारि‍यल का बूरा बनाएँ, फि‍र सूखी मि‍र्च, धनि‍ये के दाने, अदरक, कढ़ी पत्ता, नारि‍यल का बूरा एक साथ मि‍लाएँ और उसमें लहसुन के टुकड़े डालें।

एक बड़ा बर्तन ओवन पर रखें। पानी डालकर गरम करें। फि‍र उसमें मटन के टुकड़े डालें और उबालें। अब इसमें पिसा हुआ मसाला नमक के साथ डालें और अच्‍छी तरह से मि‍लाएँ। कुछ देर तक पकने के लि‍ए रखें। एक बड़ा बर्तन लें, उसमें थोड़ा तेल लें।

अब इसमें प्‍याज के टुकड़े फ्राय करें और उबला हुआ मसालेदार मटन मि‍लाएँ। अब इसमें थोड़ा और कढ़ी पत्ता डालकर थोड़ी देर के लि‍ए रख दें और गरम-गरम परोसें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi