Non Veg Food %e0%a4%ae%e0%a4%9f%e0%a4%a8 %e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%87 109032300090_1.htm

khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मटन शिकारे

Advertiesment
मटन शिकारे
NDND
सामग्री : 250 ग्राम मटन छोटे टुकड़ों में कटा, 5 ग्राम मटन फेट, आधा चम्मच हल्दी , आधा चम्मच मिर्च , 3 ग्राम शाही जीरा, 250 ग्राम दही, 250 मिलीलीटर पानी, 2 बड़ी इलायची, 2 छोटे टुकड़े दालचीनी, आधा चम्मच सूखे अदरक का, 150 ग्राम प्याज बारीक कटे हुए तथा सुनहरे तले हुए, नमक स्वादानुसार, 4 पुदीने की पत्तियाँ बारीक कटी हुई, थोड़ा सा हरा धनिया बारीक कटा हुआ

विधि : मटन के छोटे टुकड़ों को मटन फेट के साथ मिला लें। अब इसमें थोड़ी हल्दी, मिर्च तथा शाही जीरा और नमक डालकर मिलाएँ। इस मिश्रण को छोटी-छोटी नाव के आकार में बनाकर रख लें।

एक बर्तन में दही गर्म करें तथा उसमें पानी डालें। अब इसमें हरी इलायची, दालचीनी, हल्दी, मिर्च, सूखा अदरक का, नमक व तले हुए प्याज डालें। लगातार हिलाते रहें ताकि दही में थक्के न जमें। जब मिश्रण उबलने लगे तब इसमें मटन की बनाई हुई नावें डाल दें।

बर्तन को ढँक दें तथा 25 मिनट तक पकाएँ। पकने पर कटी हुई धनिया पत्ती तथा पुदीना पत्तियों से सजाएँ। गर्मागर्म शिकारे पेश करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi