Non Veg Food %e0%a4%ae%e0%a4%9f%e0%a4%a8 %e0%a4%b6%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a4%ac%e0%a4%be 111022600022_1.htm

rashifal-2026

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मटन शोरबा

Advertiesment
हमें फॉलो करें माँसाहारी व्यंजन
ND

सामग्री :
एक किलो कटा हुआ तैयार मटन, 2 बड़े चम्मच दही, 2 बड़े चम्मच सोया रिफाइंड तेल, 4-5 प्याज, 4-5 टमाटर, पाँच हरी मिर्च, 2 चम्मच लाल मिर्च पावडर, आधा चम्मच हल्दी, 2 चम्मच पिसा धनिया पावडर, 4-5 हरी इलायची, थोड़ी-सी लौंग, तेजपत्ता, 2 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट, नमक स्वादानुसार।

विधि :
सर्वप्रथम प्याज-हरी मिर्च को बारीक काट लें। एक मर्तबान में तेल गरम करके उसमें हरी मिर्च, कटा प्याज, लहसुन-अदरक पेस्ट, जीरा, तेजपत्ता, इलायची डालकर धीमी आँच पर भूनें। प्याज गुलाबी होने के बाद उसमें मटन को धोकर डाल दें और इसे अच्छी तरह से भूनें।

अब भूने हुए मटन में आवश्यकतानुसार पानी डालकर शोरबा तैयार कर लें। तैयार शोरबे को मध्यम आँच पर पकाएँ। शोरबे पर जब तेल तैरता दिखाई दे तब उसे आँच से उतार लें। गरमा-गरम रोटी और प्याज के साथ पेश करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi