Non Veg Food %e0%a4%ae%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%b0 %e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%80 108071700022_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मसालेदार बिरयानी

Advertiesment
खाना खजाना
ND

सामग्री :
एक किलो बासमती चावल, एक किलो चिकन, 250 ग्राम रिफाइंड तेल, 500 ग्राम कटा प्याज, 500 ग्राम कटे टमाटर, एक कप दही, 10-15 हरी मिर्च लंबी कटी हुई, पाँच-पाँच ग्राम दालचीनी, इलायची व लौंग, एक बड़ा चम्मच लहसुन-अदरक का पेस्ट, दो लीटर पानी, नमक आवश्यकतानुसार।

विधि :
चावल को साफ करके आधे घंटे के लिए पानी में भिगो दें। चिकन को बड़े-बड़े टुकड़ों में काट लें। आवश्यक मात्रा में तेल गर्म करके प्याज भूनें। अब हरी मिर्च, इलायची, दालचीनी, लौंग मिलाएँ तथा भून लें।

प्याज सुनहरे हो जाने के पश्चात लहसुन-अदरक का पेस्ट और टमाटर डालकर सभी को भूनें। चिकन के टुकड़े, दही, नमक डालें। चिकन को पकने दें। चावल और आवश्यकतानुसार करीब दो लीटर पानी डालकर पकने दें।

अब अच्छी तरह मिलाकर ढक्कन बंद करके चावलों को पकने दें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi