Non Veg Food %e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%b8 %e0%a4%b5%e0%a4%bf%e2%80%8d%e0%a4%a6 %e0%a4%9a%e0%a4%bf%e2%80%8d%e0%a4%95%e0%a4%a8 %e0%a4%9c%e0%a5%82%e0%a4%b8 109041100042_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राइस वि‍द चि‍कन जूस

Advertiesment
राइस विद चिकन
सामग्री:
3 कप गरम चि‍कन जूस, आधा चम्‍मच नमक, एक चुटकी सफेद और काली मि‍र्च, 2 चम्‍मच मक्खन, 2 चम्‍मच जैतून का तेल, आधा कप बारीक कटी प्‍याज, एक कप कच्‍चे चावल, एक चौथाई कप बुरादा कि‍या हुआ पनीर।

वि‍धि‍:
चि‍कन जूस, नमक और काली मि‍र्च को मि‍लाकर थोड़ा-सा खौला लें। कम आँच पर गरम रखें। एक प्‍लेट में मक्खन और जैतून के तेल को माइक्रोवेव में 2 मि‍नट तक गरम करें। प्‍लेट में प्‍याज की परत जमाएँ और 4 मि‍नट तक पकने दें। अब इसमें तेल के साथ कच्‍चे चावल डालें और 4 मि‍नट तक पकाएँ।

अब इस चावल में खौलता हुआ चि‍कन जूस मि‍ला दें और हि‍लाते रहें। 10 मि‍नट तक पकाएँ। माइक्रोवेव से नि‍कालकर इसमें पनीर का बुरादा मि‍लाएँ।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi