Non Veg Food %e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%b9%e0%a5%82 %e0%a4%ae%e0%a4%9b%e0%a4%b2%e0%a5%80 110082600067_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रोहू मछली

Advertiesment
माँसाहारी व्यंजन
ND

सामग्री :
250 ग्राम रोहू मछली, 1/4 बड़ा चम्मच हल्दी, थोड़ा-सा नमक, तलने के लिए सरसों का तेल। ग्रेवी के लिए : 1-2 मीठा नीम, 1/4 चम्मच चीनी, 1 प्याज का पेस्ट, 1 चम्मच अदरक-हल्दी पेस्ट, 1/4 चम्मच हल्दी पेस्ट, 1/2 चम्मच गरम मसाला का पेस्ट, महीन कटा धनिया, नमक।

विधि :
मछली को बड़े-बड़े टुकड़ों में काट लें। अब इन पर नमक हल्दी लगाकर थोड़ी देर तक रख दें। तेल को अच्छा गरम करके उसमें मछली के टुकड़ों को भूरा होने तक तलें और अलग निकाल लें।

पुन: कड़ाही में 2-3 चम्मच तेल लेकर इसमें मीठा नीम और प्याज पेस्ट डालकर भूरा होने तक भूनें। फिर अदरक-हल्दी का पेस्ट मिलाकर पकाएँ। अब 2 कप पानी डालकर नमक डालें। अच्छी तरह उबलने पर इसमें मछली के टुकड़े डालकर गरम मसाले का पेस्ट डालें फिर 3-4 मिनट तक पकने दें और कटी हुई धनिया पत्ती से सजाएँ। चावल के साथ यह बड़ी स्वादिष्ट लगती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi