Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लजीज और स्पाइसी किब्बेह

हमें फॉलो करें लजीज और स्पाइसी किब्बेह
ND

सामग्री :
70 ग्राम लैंब का कीमा, 200 ग्राम मटन का कीमा, 20 ग्राम मक्खन, 10 ग्राम चिलगोजा, 10 ग्राम कॉर्न फ्लोर, 15 ग्राम भीगे बासमती चावल, 15 ग्राम धनिया, 5-7 हरी मिर्च, 20 ग्राम प्याज, 40 ग्राम लहसुन और काली मिर्च, स्वादानुसार नमक।

विधि :
लैंब का कीमा बनाकर उसमें आधा मटन का कीमा, प्याज, लहसुन, हरी मिर्च, धनिया और भीगे हुए चावल मिलाकर पेस्ट बना लें। अब किब्बेह के अंदर भरने के लिए बचे हुए मटन कीमा को अच्छी तरह भून लें।

उसके बाद चिलगोजा, नमक और सफेद मिर्च पावडर मिलाएं। थोड़ा-सा बीफ पेस्ट लें और उसमें मटन कीमा भरें फिर किब्बेह को अपने पसंदीदा आकार में तैयार करके तल लें। गर्म-गर्म सर्व करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi