Non Veg Food %e0%a4%b2%e0%a5%8c%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%80 %e0%a4%9a%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%a8 %e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%b2 108082100015_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लौंगी चिकन रोल

Advertiesment
खाना खजाना
ND

सामग्री :
400 ग्राम चिकन ब्रेस्ट, 100 ग्राम चिकन कीमा, 10 लौंग का पावडर, 10 बादाम, 4 हरी मिर्च, 1 किलो टमाटर की ग्रेवी, 200 ग्राम खोया, 200 ग्राम क्रीम, 100 ग्राम मक्खन, 200 ग्राम रिफाइंड तेल, 20 ग्राम कश्मीरी मिर्च पावडर, 20 ग्राम गरम मसाला, 20 ग्राम कसूरी मैथी, स्वादानुसार नमक।

विधि :
चिकन ब्रेस्ट को निकालकर पीटकर फैलाएँ। फिर उसके अंदर चिकन कीमा, लौंग पावडर, बादाम, हरी मिर्च डालकर रोल बनाएँ और धीमी आँच पर तल लें। रोल तैयार होने के बाद उसके चार पीस कर लें।

पेन में तेल गर्म करें और टमाटर ग्रेवी डालकर कुछ देर पकाएँ। थोड़ी देर बाद उसमें मसला हुआ खोया, क्रीम, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह पकने दें।

मसाला पकने और टमाटर ग्रेवी एक समान होने पर उसमें चिकन के सारे टुकड़े डाल दें। 5 मिनट तक पकने दें फिर गरमा-गरम सर्व करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi