Non Veg Food %e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a5%80 %e0%a4%ae%e0%a4%9f%e0%a4%a8 %e0%a4%ac%e0%a4%bf%e2%80%8d%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e2%80%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%80 109102900047_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शाही मटन बि‍रि‍यानी

Advertiesment
शाही मटन बिरियानी
ND

सामग्री :
1 किलो मसाला लगाकर रखा हुआ पका मटन, 500 ग्राम चावल, 250 ग्राम घी, 3 कप भूना प्याज, 2 चम्मच लौंग, दालचीनी व काली मिर्च पावडर, 2 चम्मच गरम मसाला, 2 चम्मच मिर्च पावडर, आधा कप लहसुन, अदरक व हरी धनिया का पेस्ट, पुदीना-हरा धनिया कटा, आधा कप काजू कतरन, नमक स्‍वादानुसार, आधा कप कद्दूकस पनीर।

विधि :
चावल को 1 सीटी होने तक पका लें। एक बर्तन में 2 बड़े चम्मच घी गरम करके उसमें मटन, लौंग-दालचीनी पावडर, गरम मसाला, लाल मिर्च पावडर, अदरक-लहसुन का पेस्ट व नमक डालकर 5 से 7 मिनट तक पकाएँ।

एक पतीले में 2 या 3 बड़े चम्मच घी डालकर उस पर सफेद चावल की 1 इंच तक मोटी तह फैलाएँ। उस पर मटन मिश्रण का 1 हिस्सा फैलाएँ। इस तरह पूरा मिश्रण और चावल एक के ऊपर एक रखें।

अब पुदीना, हरी धनिया की पतली परत रखें, बाद में 1 चम्मच घी गरम करके चारों ओर फैलाएँ। उस बर्तन पर ढक्कन लगाकर चारों ओर बंद करें। धीमी आँच पर 10 से 15 मिनट तक रखें। इसे भाप में ही पकाएँ। ऊपर से काजू और पनीर बुरका कर गरम-गरम परोसें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi