Non Veg Food %e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%a7%e0%a5%80 %e0%a4%ae%e0%a4%9f%e0%a4%a8 109011500058_1.htm

khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सिंधी मटन

Advertiesment
सिंधी मटन
ND

सामग्री :
एक किलो मटन कटा हुआ तैयार, 2 बड़े चम्मच दही, 2 बड़े चम्मच सोया रिफाइंड तेल, 4-5 प्याज, 4-5 टमाटर, पाँच हरी मिर्च, 2 चम्मच लाल मिर्च, आधा चम्मच हल्दी, 2 चम्मच पिसा धनिया, 4-5 हरी इलायची, थोड़ी-सी लौंग, तेजपत्ता, 2 चम्मच अदरक-लहसुन का तैयार पेस्ट, आवश्यकतानुसार नमक।

विधिः
सर्वप्रथम प्याज और हरी मिर्च को अच्छी तरह बारीक काट लें। अब एक मर्तबान में 2 बड़े चम्मच सोया रिफाइंड तेल गरम होने के लिए रख दें। तेल गरम होने के बाद उसमें हरी मिर्च, कटा प्याज, लहसुन-अदरक का पेस्ट, जीरा, तेजपत्ता, इलायची को डालकर धीमी आँच पर भूनें।

प्याज अच्छी तरह गुलाबी होने के बाद उसमें मटन को धोकर उपरोक्त मिश्रण में डाल दें। और इसे अच्छी तरह से भूनें।

अब भुने हुए मटन में आवश्यकतानुसार पानी डालकर शोरबा तैयार कर लें। तैयार शोरबे को मध्यम आँच पर पकाएँ। शोरबे पर जब तेल तैरता दिखाई दे उसे आँच से उतार लें। रोटी और कटे प्याज के साथ गरमा-गरम सर्व करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi