Non Veg Food %e0%a4%b8%e0%a5%8d%e2%80%8d%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%b8%e0%a5%80 %e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%88 %e0%a4%ab%e0%a4%bf%e2%80%8d%e0%a4%b6 109081100034_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

स्‍पाइसी कोई फि‍श

Advertiesment
स्पाइसी कोई फिश
ND

सामग्री :
500 ग्राम कोई मछली, 50 ग्राम दही, 1 चम्‍मच हल्‍दी पावडर, 1 चम्‍मच धनि‍या पावडर, 1 चम्‍मच मि‍र्च पावडर, आधा चम्‍मच जीरा पावडर, 1 चम्‍मच अदरक का पेस्‍ट, 6 हरी मि‍र्च, 200 ग्राम सरसों का तेल, 1 तेजपान, स्‍वाद अनुसार नमक।

वि‍धि ‍:
फि‍श को धो लें और नमक व हल्‍दी लगाकर थोड़ी देर के लि‍ए रख दें। थोड़ा-सा तेल गरम करें और उसमें मछली को तल के रख लें। बाकी के तेल को गरम करें और उसमें तेजपान, चीर लगी हुई दो मि‍र्च, जीरा और अदरक को फ्राय करें।

अब इसमें मछली, अदरक का पेस्‍ट, धनि‍या, हल्‍दी और मि‍र्च पावडर डालें और मि‍लाएँ। तेल नि‍कलने तक हि‍लाते रहे और बाद में दही मि‍लाएँ। एक कप पानी, नमक और बची हुई हरी मि‍र्च डालकर धीमी आँच पर पानी सूखने तक हि‍लाते रहें और गरम-गरम परोसें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi