Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारतीय की हत्या की कोशिश में एक गिरफ्तार

Advertiesment
हमें फॉलो करें मेलबोर्न
FILE

मेलबोर्न। ऑस्ट्रेलिया के एक नागरिक के खिलाफ गाड़ी चलाते समय भारतीय मूल के एक व्यक्ति को कथित रूप से 3 बार टक्कर मारने और उसे 50 मीटर तक घसीटने के मामले में हत्या की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है।

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार शानोन मर्चेंट के खिलाफ नोबल पार्क में बुधवार को अमनदीप सिंह को टक्कर मारने और फरार होने का आरोप है। इस टक्कर में सिंह को गंभीर चोटें आई हैं।

पुलिस ने आरोप लगाया कि आरोपी ने चोरी किए गए वाहन से सिंह को टक्कर मारी और घटनास्थल से फरार हो गया। सिंह को पहली बार टक्कर मारने के बाद कार पीछे की ओर आई। इसके बाद कार ने उसे दो और बार टक्कर मारी तथा 50 मीटर तक उसे घसीटने के बाद मरने के लिए छोड़ गई।

मर्चेंट ने जमानत की याचिका नहीं दी है और उसके खिलाफ हत्या की कोशिश करने और खतरनाक ढंग से गाड़ी चलाने समेत 13 आरोप लगाए गए हैं। वह बुधवार को मेलबोर्न मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश हुआ था।

मर्चेंट को हिरासत में रखा गया है और वह 14 अगस्त को सुनवाई के लिए फिर से पेश होगा। इस बीच सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति में सुधार हो रहा है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi