जोहानसबर्ग। जाने-माने भजन गायक अनूप जलोटा और उनकी मंडली ने यहां आयोजित एक सप्ताह तक चलने वाला धार्मिक प्रवचन एवं भजन कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति से श्रोताओं का मन मोह लिया। शर्मा बंधु और विनोद अग्रवाल जैसे अन्य गायकों ने भी इस कार्यक्रम में प्रस्तुति दी।
दक्षिण अफ्रीका में पहले बहुत सारे व्यावसायिक रूप से संचालित कार्यक्रमों में प्रस्तुति दे चुके जलोटा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम में भाग लेना बहुत ही खास था जिसने इस यात्रा को सार्थक बना दिया। उन्होंने श्रोताओं का धन्यवाद किया।
पूरे गौंटेंग प्रांत के शहरों और बस्तियों से हजारों लोगों ने इस देवी भागवत कथा कार्यक्रम में शिरकत की। कई क्षेत्रों से भक्तों के लिए नि:शुल्क बस सेवा के साथ-साथ भोजन की भी व्यवस्था की गई थी।
About Writer
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।....
और पढ़ें