Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लॉस एंजिल्स में भारत आयोजित करेगा क्षेत्रीय प्रवासी भारतीय दिवस

Advertiesment
हमें फॉलो करें los angeles
वॉशिंगटन। भारत नवंबर में लॉस एंजिल्स में क्षेत्रीय प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) का आयोजन  करेगा। अमेरिका ने इस घोषणा का स्वागत किया है।

लॉस एंजिल्स में क्षेत्रीय प्रवासी भारतीय दिवस उस व्यापक भारतीय-अमेरिकी समुदाय के साथ  संपर्क बढ़ाने के भारत सरकार के प्रयासों का हिस्सा है जिसकी आबादी 30 लाख से अधिक है।
 
पहली भारत-अमेरिका रणनीतिक एवं वाणिज्यिक वार्ता के बाद जारी एक संयुक्त बयान में विभिन्न  संस्थागत द्विपक्षीय वार्ता प्रक्रियाओं और लोगों के परस्पर संपर्क के तहत दोनों देशों के बीच बढ़ती  बातचीत की सराहना की गई है। 
 
इसमें दोनों देशों के लोगों के बीच परस्पर संपर्क को और आगे बढ़ाने के लिए इस साल नवंबर में लॉस  एंजिल्स में क्षेत्रीय प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन करने की भारत की घोषणा का स्वागत किया गया  है। पिछले क्षेत्रीय प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन वर्ष 2007 में न्यूयॉर्क में किया गया था। (भाषा) 

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi